Hindi News / Breaking News / प्रयागराज

प्रयागराज : रक्षाबंधन पर CP पीयूष मोर्डिया की ट्रैफिक पुलिस बनी ‘सुरक्षा की ढाल’, एसीपी सुनील सिंह ने खुद भरवाए सड़क के गड्ढे

Article Top Ad

प्रयागराज। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जब बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए घरों से निकल रही थीं, उस दौरान प्रयागराज ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी संभाली।

फाफामऊ पुल पर सड़क के बीच बनी दरार और गड्ढे से हादसे का खतरा बना हुआ था। इसकी जानकारी मिलते ही एसीपी ट्रैफिक सुनील कुमार सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे।
एसीपी ट्रैफिक ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित विभाग के अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया और सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। हालांकि, जिम्मेदार विभाग के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। ऐसे में एसीपी ट्रैफिक ने इंतजार करने के बजाय खुद ही सड़क की सुरक्षा व्यवस्था संभालने का निर्णय लिया।

ट्रैफिक पुलिस के जवानों की मदद से सड़क पर बने गड्ढे और दरार को भरवाया गया। इसके बाद यातायात को सुचारू कराया गया, जिससे पुल से गुजरने वाले वाहन चालकों को राहत मिली और संभावित हादसे का खतरा भी टल गया।

ट्रैफिक पुलिस की इस पहल की खास बात यह रही कि कार्रवाई महज एक गड्ढा भरने तक सीमित नहीं थी। रक्षाबंधन के दिन बड़ी संख्या में बहनें और परिवार आवागमन कर रहे थे। ऐसे में पुलिस की कोशिश थी कि कोई भी व्यक्ति रास्ते में हादसे का शिकार न हो और सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सके।

प्रयागराज सीपी पीयूष मोर्डिया के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस की यह पहल बताती है कि पुलिस की जिम्मेदारी सिर्फ यातायात नियंत्रित करना नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर सड़क पर उतरकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad