शानदार बल्लेबाजी एवं कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत प्रशासन विभाग व इंजीनियरिंग विभाग सेमिफाइनल में पहुँचे

वाराणसी 17 अप्रैल, 2025;
मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी बलेंद्र पाल के नेतृत्व में मंडल क्रीड़ा स्थल पूर्वोत्तर रेलवे के मिनी स्टेडियम में आयोजित ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच प्रशासन और विद्युत टी.आर.डी के बीच और चौथा क्वार्टर फाइनल मैच रेलवे सुरक्षा बल और इंजीनियरिंग विभाग के बीच खेला गया ।
प्रथम पाली के मैच में पहले बैटिंग करते हुए विद्युत टी.आर.डी की पूरी टीम 15.4 ओवर में 161 रन पर आउट हो गई।
टी.आर.डी की तरफ से वरुण राय ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुये 32 बाल पर आठ चौके और छह छक्कों की मदद से 78 रन बनाए ।
राजकुमार ने 18 बाल पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 29 रन तथा आनंद ने 11 बाल पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाए। प्रशासन की तरफ से असलम ने चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बालेन्द्र पाल ने दो ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए, पवन को दो और वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह को एक विकेट प्राप्त हुआ।
162 रनों के लक्ष्य का पीछा करती हुई प्रशासन की टीम ने 19.1 ओवर में 7 विकेट पर 162 रन बनाकर तीन विकेट से मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। प्रशासन की तरफ से असलम ने 25 बाल पर 9 चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन तथा प्रमोद राय ने 25 बाल पर चार चौके और एक छक्के वजह से 36 रन बनाए, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकार बालेंद्र पाल ने 16 बाल पर दो चौकों की मदद से 16 रन बनाए।
विद्युत टी.आर.डी की तरफ से नीरज ने चार ओवर 29 रन देकर तीन विकेट लिया मिथुन और अनिल को तीन एक-एक विकेट प्राप्त हुआ। प्रशासन के असलम परवेज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इसी क्रम में आज का दूसरी पाली में चौथा क्वार्टर फाइनल मैच रेलवे सुरक्षा बल और इंजीनियरिंग विभाग के बीच खेला गया। पहले बैटिंग करते हुए आर.पी.एफ की पूरी टीम 19.3 ओवर में 111 रन बनाकर आउट हो गई । आर.पी.एफ की तरफ से अवनीश ने 20 बाल पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन, जावेद ने 26 बाल पर दो चौके की मदद से 15 रन वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त एस रामाकृष्णन ने 26 बाल पर 14 रन तथा अक्षय ने 13 रन बनाए।
इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से कमलेश ने तीन ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट, विजय ने चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिए अखिलेश, सुभाष, अजीत, और हेमंत को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ।
112 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने 18.5 ओवर में 8 विकेट पर 113 रन बनाकर दो विकेट से मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इंजीनियरिंग तरफ से अजीत ने 26 बाल पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए,अखिलेश ने 13 तथा विजय और राजपति ने 12-12 रन बनाए। आर.पी.एफ की तरफ से सुमित ने चार ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट लिए अवनीश को दो तथा संतोष जावेद और राजेश को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ।
इंजीनियरिंग विभाग के ‘कमलेश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    भारत विकास परिषद शिवा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 12 फुट की विशाल प्रतिमा महाराणा प्रताप , कैन्टोन्मेन्ट वाराणसी में स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया

    वाराणसी भारत विकास परिषद एक निःस्वार्थ समाजसेवी अर्राष्ट्रीय संगठन है। भारत विकास परिषद ने राष्ट्र के प्रेरणा पुन्ज महापुरूषों, देशभक्त व समाजसेवी लोगों का उपयुक्त स्थान पर स्मारक निर्माण व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 59 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया