महिलासशक्तिकरण की मिसाल वाराणसी की बेटी ज्योति सिंह -2.5 लाख से अधिक बालिकाओं को दे चुकी हैं आत्मरक्षा प्रशिक्षण।

वाराणसी। शहर की जानी-मानी कराटे प्रशिक्षक एवं महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा ज्योति सिंह पिछले कई वर्षों से समाज में एक मिसाल बनकर उभर रही हैं। वर्ष 2012 से बहुत कम उम्र में अपने सफर की शुरुआत करने वाली ज्योति सिंह आज तक 2.5 लाख से अधिक लड़कियों एवं महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे चुकी हैं।

ज्योति सिंह लगातार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, मिशन समर्थ्य, अपराजिता एवं पावर एंजेल्स जैसे महत्वपूर्ण अभियानों से जुड़कर बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का कार्य कर रही हैं। उनके प्रशिक्षण से जुड़ी कई बालिकाएं आज विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। ज्योति सिंह के राष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं और विशेषकर लड़कियों को स्पोर्ट्स कराटे की ट्रेनिंग भी दे रही हैं। उनसे प्रशिक्षित कई लड़कियां राष्ट्रीय स्तर पर स्पोर्ट्स कराटे में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

वर्तमान में वह महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत भी वाराणसी के रामनगर स्थित चार संस्थानों—राजकीय बाल गृह (बालक), राजकीय बाल गृह (बालिका), राजकीय संप्रेक्षण गृह (बालक) एवं पश्चात्यवर्ती देख रेख संगठन—में बच्चों को आत्मरक्षा एवं अनुशासन का प्रशिक्षण दे रही हैं।
ज्योति सिंह इस समय अपनी संस्था मानव अकादेमी ऑफ मार्शल आर्ट्स में सचिव के पद पर हैं।

ज्योति सिंह के इस समर्पित कार्य को देखते हुए उन्हें समय-समय पर विभिन्न मंचों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। उनका योगदान न केवल महिलाओं की सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज में आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाने में भी अत्यंत सराहनीय है।

स्थानीय लोगों एवं समाजसेवियों का मानना है कि ज्योति सिंह का यह कार्य राष्ट्रीय स्तर पर पहचान का हकदार है और उन्हें उच्च सम्मान से नवाजा जाना चाहिए।

Oplus_131072

  • Related Posts

    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    हैंडबॉल एसोसिएशन (इंडिया) ने उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव श्री अमित पाण्डेय (किशन) को भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम का हेड ऑफ डेलीगेशन (HOD) नियुक्त किया है। यह…

    Read more

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    उग्राखेड़ी, हरदा (पानीपत ) में आयोजित उग्राखेड़ी विमेंस ऑल इंडिया हैंडबॉल टूर्नामेंट 2026 में उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 2 views
    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 3 views
    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 7 views
    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 8 views
    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 18 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 69 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली