*प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न*

मुख्य सचिव तथा डीजीपी उत्तर प्रदेश वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े थे*

*बैठक में मंडलायुक्त द्वारा प्रस्तावित आगमन के दौरान की गयी तैयारियों को मुख्य सचिव के समक्ष रखा गया*

*प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सभी संबंधित विभाग अपनी तैयारी पूरी तन्मयता से करें: मुख्य सचिव*

*पुलिस व्यवस्था पूरी चाक-चौबंद होनी चाहिए: डीजीपी उत्तर प्रदेश*

*पूरे शहर में साफ-सफाई के साथ सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाये व लाइटिंग की उचित व्यवस्था भी की जाये: मंडलायुक्त*

*बिजली विभाग को कोई भी पावर कट न होने पाये इसको सुनिश्चित करें:मंडलायुक्त*

वाराणसी। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश मनोज कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित काशी आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई जिसमें मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा तथा जिलाधिकारी एस राजलिंगम द्वारा प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन के दौरान प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान की गयी तैयारियों को मुख्य सचिव के समक्ष रखा गया।

मुख्य सचिव द्वारा सभी संबंधित विभागों से प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान अपनी तैयारी पूरी तन्मयता से करने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य सचिव द्वारा पूरे कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन तथा मूवमेंट को लेकर उचित व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया गया। डीजीपी उत्तर प्रदेश प्रशांत कुमार द्वारा सुरक्षा के मजबूत प्रबंध के साथ किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिये गये।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने मुख्य सचिव तथा डीजीपी के समक्ष पुलिस प्रशासन द्वारा की गयी तैयारियों को बताया। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग को प्रधानमंत्री के रूटों पर सड़क किनारे की जा रही बैरिकेडिंग को पूरी मजबूती से करने हेतु भी निर्देशित किया।

*मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने सभी संबंधित विभागों से प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन के दौरान* उनके द्वारा की गयी तैयारियों का जायजा लेते हुए नगर आयुक्त को पूरे शहर में साफ-सफाई व्यवस्था के साथ लाइटिंग के उचित प्रबन्ध करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने सभी सभा स्थलों पर मोबाइल टॉयलेट, बाथरूम तथा पीने के पानी का उचित प्रबंध करने हेतु भी निर्देशित किया। सूचना विभाग को सभी होर्डिंग्स को अच्छे से उचित दूरी पर लगाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग को भी टीम बनाकर सभी चिन्हित स्थलों तथा प्रधानमंत्री के प्रस्तावित रूटों समेत पूरे शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करते हुए चौराहों की उचित सजावट तथा डिवाइडर पेंटिंग करने हेतु निर्देशित किया। बिजली विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को निर्देशित किया।

बैठक में अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी एस चिनप्पा, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, डीएफओ वाराणसी स्वाति सिंह, एडीएम सिटी आलोक वर्मा समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    पर्यावरण दिवस जागरूकता अभियान पर्यावरण संरक्षण का स्तर बढ़ाएं, इस हेतु “प्रकृति से प्रेरित, भविष्य में पर्यावरण के संरक्षण हेतु”, विषय पर दिनांक 05.06.2026 को “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क…

    Read more

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 2 views
    अमित पांडे भारतीय युवा पुरुष हैंडबॉल टीम के दल प्रमुख नियुक्त

    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    • By admin
    • June 12, 2026
    • 3 views
    भारतीय हैंडबॉल टीम का भव्य सेंडिंग-ऑफ एवं किट वितरण समारोह सम्पन्न

    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 7 views
    “वाराणसी कंपनी 137 गंगा टास्क फोर्स (39 जी आर),” के दिशानिर्देशन में एक जागरूकता अभियान स्थानीय “रामदास घाट पर चलाया गया।

    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    • By admin
    • June 6, 2026
    • 7 views
    Live News Abhi Tak Sat, 06 Junराज्य स्तरीय अंडर 20 हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश खेल एवं शिक्षा परिषद एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 17 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 69 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली