उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए*

  • Home
  • October 16, 2024
  • 0 Comments

70 वर्ष के ऊपर के सभी व्यक्तियों का कैंप लगाकर अभियान चला कर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की कार्यवाही शीघ्रातिशीघ्र कर लिया जाए-उपमुख्यमंत्री*

डिप्टी सीएम ने रामनगर में निर्माणाधीन बलुआ घाट के कार्यों की एचबीटीआई या आईआईटी कानपुर से कराए जाने के दिए निर्देश*

*कहां कि कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल के मैनेजिंग डायरेक्टर स्वयं बनारस में उपस्थित रहकर योजनाओं की मॉनिटरिंग करें*

*कज्जाकपुरा आरओबी सहित समस्त निर्माणाधीन पुलों के कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करे*

*सरकारी अस्पतालों में मरीजो को बाहर से दवा लिखने वाले डॉक्टरो पर होगी कड़ी कार्रवाई-डिप्टी सीएम*

*बैठक में अनुपस्थित एडी हेल्थ से किया जवाब तलब*

*काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव, काशी सांसद खेल प्रतियोगिता सहित आगामी अन्य आयोजित होने वाले प्रतियोगिताओ का लोगो, पोर्टल और क्यू आर कोड किया लॉन्च*

       वाराणसी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने एक दिवसीय वाराणसी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में 70 वर्ष के ऊपर के सभी व्यक्तियों का कैंप लगाकर अभियान चला कर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की कार्यवाही शीघ्रातिशीघ्र कर लिया जाए। उन्होंने सभी इंपैनल्ड अस्पतालों की सूची का भी आमजन में प्रचार-प्रसार कराए जाने पर विशेष जोर दिया। ताकि लाभार्थियों को इसकी जानकारी रहे।
       उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जल जीवन कार्यक्रम के अंतर्गत खोदी गई सड़कों की मरम्मत का कार्य तेजी से कर लिए जाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सभी 63 पुरानी ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाओं की क्रियाशीलता का सत्यापन कर उन्हें भी पूरी क्षमता से अपडेट करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पेयजल योजनाओ के संचालन की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायत निधि एवं मनरेगा के कार्यों में तेज प्रगति के साथ ही ससमय भुगतान भी किए जाने हेतु निर्देशित किया। लक्ष्य के सापेक्ष सभी परिषदीय विद्यालयों को निपुण किए जाने की कार्रवाई की जाए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत अधिक से अधिक महिला समूहों को ऋण स्वीकृत किए जाने के निर्देश दिए। सभी अमृत सरोवरों में वर्षा का पर्याप्त जल संचय हो, इसका प्रबंध किए जाने हेतु उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया। पर्यटन विभाग की सभी परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से पूर्ण करने के निर्देश के साथ ही रामनगर में निर्माणाधीन बलुआ घाट के कार्यों की एचबीटीआई या आईआईटी कानपुर से कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल के मैनेजिंग डायरेक्टर स्वयं बनारस में उपस्थित रहकर योजनाओं की मॉनिटरिंग करें।
        उप मुख्यमंत्री ने नई सड़कों के निर्माण, प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुद्धर्णीकरण के कार्यों को त्वरित गति एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कज्जाकपुरा आरओबी सहित समस्त निर्माणाधीन पुलों के कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित कराए जाने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उप मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिए की एक भी निराश्रित गोवंश सड़क पर घूमते हुए नहीं दिखना चाहिए। सभी को गोआश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाए तथा वहां पर उनके खाने-पीने एवं इलाज का समुचित प्रबंध रहे। शहरी क्षेत्र में आवारा पशुओं का अभियान चला कर धरपकड़ कर आश्रय स्थलों में संरक्षित करें।
        उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों में कोई भी डॉक्टर बाहर की दवा नहीं दिखेगा। अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। यदि बाहर की दवा लिखने की शिकायत संज्ञान में आई तो संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। सभी स्वास्थ्य केंद्रों के आसपास पर्याप्त साफ सफाई और कही भी जल जमाव न हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास स्थल का चयन कर एक सर्व सुविधा युक्त चिकित्सालय विकसित किए जाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में एडी हेल्थ के अनुपस्थित रहने पर उनसे जवाब तलब करने का निर्देश दिया।
    उक्त अवसर पर काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव, काशी सांसद खेल प्रतियोगिता सहित अन्य आयोजित होने वाले प्रतियोगिताओ का लोगों, पोर्टल और क्यू आर कोड लॉन्च किया। जिससे इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी अब अपना पंजीकरण आदि की कार्रवाई कर सकेंगे।
        बैठक में उत्तर प्रदेश के आयुष एवं खाद्य सुरक्षा मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक टी राम, विधायक डॉ सुनील पटेल, अन्य प्रतिनिधि गण सहित सचिव नमामि गंगे डॉ राजशेखर, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, संयुक्त पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदाई संस्थाओं के अभियंता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    • Home
    • March 16, 2026
    • 14 views
    वाराणसी: शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई यूपी एसआई भर्ती परीक्षा, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

    a वाराणसी। उत्तर प्रदेश में पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा वाराणसी के 46 केंद्रों पर सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न…

    Read more

    • Home
    • December 27, 2025
    • 30 views
    सांदेसरा बंधुओं का करीब 60 हजार करोड़ कर्ज मात्र 5 हजार करोड़ में निपटा; आर्थिक भगोड़ों के लिए ‘सेटलमेंट’ के रास्ते खोल सकता है सुप्रीम कोर्ट का ये आदेश!

    सांदेसरा बंधुओं का करीब 60 हजार करोड़ कर्ज मात्र 5 हजार करोड़ में निपटा; आर्थिक भगोड़ों के लिए ‘सेटलमेंट’ के रास्ते खोल सकता है सुप्रीम कोर्ट का ये आदेश! सियासतसांदेसरा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    • By admin
    • April 8, 2026
    • 9 views
    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य