संजय सिंह ने माना- मालीवाल के साथ बदतमीजी हुई:कहा- केजरीवाल एक्शन लेंगे; पूर्व पति का दावा- स्वाति की जान खतरे में है

AAP सांसद संजय सिंह ने माना कि पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ अरविंद केजरीवाल के आवास पर बदसलूकी हुई थी। संजय सिंह ने मंगलवार (14 मई) को मीडिया से कहा- 13 मई को बहुत ही निंदनीय घटना घटित हुई।

सिंह बोले- कल (13 मई) सुबह अरविंद केजरीवाल से मिलने स्वाति मालीवाल उनके आवास पर पहुंची थीं। ड्रॉइंग रूम में केजरीवाल का इंतजार कर रही थीं। इस बीच मुख्यमंत्री के पीए बिभव कुमार वहां पहुंचे और उनके साथ अभद्रता और बदतमीजी की।

संजय सिंह ने बताया- इस पूरी घटना को दिल्ली के सीएम ने संज्ञान में लिया है। वो इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे। जहां तक स्वाति मालीवाल का सवाल है, उन्होंने देश और समाज के लिए बहुत काम किया है। वो सीनियर और पुराने नेताओं में से एक हैं। हम उनके साथ हैं।

वहीं, मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद ने दावा किया कि स्वाति की जान खतरे में है। उन्होंने कहा कि संजय सिंह को पूरा मामला पता है, इसलिए उन्हें कैमरा के सामने ये ड्रामा बंद कर देना चाहिए। स्वाति के साथ जो भी हुआ उसकी प्लानिंग की गई थी। नवीन ने स्वाति से अपील की कि वे सामने आएं और अपना पक्ष रखें।

पुलिस के मुताबिक, स्वाति मालीवाल सोमवार को सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन आई थीं और मुख्यमंत्री के पर्सनल स्टाफ के खिलाफ शिकायत की। पुलिस को उनकी तरफ से औपचारिक रूप से शिकायत नहीं मिली।

स्वाति मालीवाल से सोमवार (13 मई) को दिल्ली CM हाउस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार ने मारपीट की। यह दावा भाजपा के आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने किया। उन्होंने कहा कि AAP सांसद स्वाति मालीवाल के साथ CM केजरीवाल के PA बिभव कुमार ने मारपीट की।

ये घटना CM हाउस में हुई, लेकिन कोई आधिकारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। शाम 4 बजे तक ना तो दिल्ली महिला आयोग (DCW) और ना ही AAP ने इस घटना की पुष्टि की थी।

पुलिस ने कहा- मैडम थाने आई थीं, लेकिन शिकायत नहीं की
डीसीपी (नॉर्थ) मनोज मीना ने बताया, ‘हमें सुबह 9:34 बजे एक पीसीआर कॉल मिली जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि उसके साथ सीएम आवास के अंदर मारपीट की गई है। उसके बाद स्थानीय पुलिस और SHO ने कॉल का जवाब दिया। कुछ समय बाद, सांसद स्वाति मालीवाल पुलिस स्टेशन सिविल लाइन्स आईं। इस मामले में उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।’

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, सीएम हाउस से मालीवाल ने पीसीआर कॉल की थी। कॉल के बाद दिल्ली पुलिस सिविल लाइंस स्थित CM हाउस पर पहुंची। हालांकि, मौके पर स्वाति नहीं मिली। जब पुलिस CM हाउस पहुंची तो स्वाति मालीवाल वहां से जा चुकी थीं।’

  • Related Posts

    सैदाबाद में चलती कार बनी आग का गोला: वाराणसी के नेवादा गांव का परिवार बाल-बाल बचा

    प्रयागराज, लाइव न्यूज अभी तक। वाराणसी के कपसेठी (सेवापुरी) इलाके से प्रयागराज जा रहे एक परिवार के लिए आज का दिन बेहद डरावना रहा। सैदाबाद के पास एक चलती कार…

    Read more

    137 गंगा टास्क फोर्स के कनिष्ट अधिकारी डालिम्स सनबीम चौबेपुर वाराणसी पब्लिक स्कूल अगुवाई मीडिया से अभिजीत तिवारी के सहयोग द्वारा वन महोत्सव के मौके पर वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान जागरूकता अभियान चलाया !

    गंगा टास्क फोर्स के कनिष्ट अधिकारी ने बच्चो के सहयोग द्वारा वृक्षारोपण  किया! व बताया कि वन महोत्सव, भारत में सालाना मनाया जाने वाला एक वृक्षारोपण उत्सव है. इस दौरान…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    • By admin
    • April 8, 2026
    • 7 views
    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य