वाराणसी : देश और सेना के लिए हुआ श्रीकाशी विश्वनाथ का अभिषेक, ज्ञानवापी मस्जिद में कल होगी दुआख्वानी।


वाराणसी, भदैनी मिरर। भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम में वृद्धि, जनकल्याण एवं विश्वशांति के संकल्प के साथ गुरूवार को श्रीकाशी विश्वनाथ का त्रिवेणी संगम के जल से अभिषेक किया गया। काशी विश्वनाथ धाम में मध्यान भोग आरती के बाद विश्वनाथ का विधिपूर्वक जलाभिषेक हुआ। उधर, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के पास के ज्ञानवापी मस्जिद के संयुक्त सचिव एस एम यासीन ने भी शुक्रवार जुमे को भारतीय सेना की कामयाबी व आतंकवाद के खात्मे के लिए मस्जिद में दुआख्वानी का एलान किया है। महाकुंभ-2025 में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा स्थापित शिविर के संचालन में सहयोगी रहे कुलदीप नारायण पाण्डेय, मनोज उपाध्याय एवं रमेश चन्द्र ओझा संगम त्रिवेणी का जल ले कर धाम में आए। इनके द्वारा अवगत कराया गया कि हाल ही में पहलगाम में घटित अमानवीय आतंकी कृत्य के प्रतिकार हेतु यह जलाभिषेक करना चाहते हैं।

इनके द्वारा अनुरोध किया गया कि बर्बर धार्मिक आक्रमण के विरुद्ध सशक्त सनातन प्रतिवाद के लिए राष्ट्र के राजनैतिक नेतृत्व की दृष्टा एवं सैन्य शौर्य में अभिवृद्धि हेतु त्रिवेणी संगम के जल से श्री विश्वेश्वर का अभिषेक करना चाहते हैं। तीनों श्रद्धालुओं द्वारा महाकुंभ में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के शिविर में दिए गए विशिष्ट सेवा योगदान के दृष्टिगत न्यास द्वारा सहर्ष यह मांग स्वीकार की गई और आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए। राष्ट्र की सुरक्षा, सनातन धर्म की अस्मिता एवं गौरव की पुनः स्थापना, उसके संरक्षण हेतु संगम से लाए गए पवित्र जल से आगत तीनों श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वनाथ का जलाभिषेक किया।

श्रद्धालुओं के विशेष अनुरोध पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के आधिकारिक प्रतिनिधि के रूप में मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने भी आयोजन में प्रतिभाग किया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं के राष्ट्र प्रेम की भावना की प्रशांसा की। देश की सीमाओं में सनातन नागरिक अपनी भावनाओं का ऐसा रचनात्मक प्रकटीकरणकरते हुए आपसी सद्भाव एवं बंधुत्व बनाए रहें। हमारे सशस्त्र बल बर्बर आतंकियों को हमारे धर्म के शौर्य से परिचित कराते रहें। यह कामना की गई कि श्रीकाशी विश्वनाथ सबको आत्मबल, साहस, शौर्य एवं एकता का भाव दें।

ज्ञानवापी मस्जिद में कल होगी दुआख्वानी, सभी मस्जिदों से की गई दुआ की अपील उधर, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के पास के ज्ञानवापी मस्जिद के संयुक्त सचिव एस एम यासीन ने भी शुक्रवार जुमे को भारतीय सेना की कामयाबी व आतंकवाद के खात्मे के लिए मस्जिद में दुआख्वानी का एलान किया है। एसएस यासीन ने कहाकि आतंकवाद जिसका कोई धर्म नहीं होता। इस्लाम बेगुनाहों के कत्ल के सख्त मुखालिफ है। पहलगाम आतंकियों के सफाये के लिए हमारी सेना ने जो आपरेशन सिन्दूर किया वह सराहनीय है। इस समय पूरा मुल्क सेना के साथ खड़ा है।

मुल्क व भारतीय सेना की कामयाबी और अमन-चैन के लिए हम सभी दुआ करते हैं। इसी के मद़देनजर 9 मई जुमा को मेरी तमाम मुस्लिम समुदाय से अपील है कि सभी मस्जिदों में जुमा की नमाज में आतंकवाद के खात्मे, मुल्क व भारतीय सेना की कामयाबी के लिए मस्जिदों में दुआख्वानी करें। एस. एम. यासीन अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव हैं, जो ज्ञानवापी मस्जिद की देखरेख करती है।वह वाराणसी में अंजुमन के कार्यों से जुड़े हैं और कई मामलों में मुस्लिम पक्ष का प्रतिनिधित्व करते हैं।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया