परिजनों की असामयिक मृत्यु से बेसहारा हुए बच्चों व परिवार का सहारा बनी योगी सरकार।

*स्टांप मंत्री ने बच्चों को 5 लाख की राहत राशि का चेक दिया*

*बच्चो को पढ़ाई लिखाई फ्री, भरण पोषण के लिए दोनों बच्चों को प्रतिमाह चार-चार हजार रुपए देगी सरकार-रविंद्र जायसवाल*

*परदादी को भी 30 हजार रुपए भरण पोषण हेतु दिया जाएगा*

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने विगत दिनों सरसौली में करेंट लगने से पति, पत्नी एवं पिता की हुई दुखद एवं असामयिक मृत्यु होने पर परिवार में दो छोटे बच्चे एक चाचा दिनेश (मानसिक विकलांग) तथा परदादी की देख-रेख के लिए 5 लाख का चेक दिया। मंत्री ने बताया कि बच्चो को पढ़ाई लिखाई फ्री व भरण पोषण के लिए दोनों बच्चों को प्रतिमाह चार-चार हजार रुपए सरकार की तरफ से दिया जाएगा। परदादी को भी 30 हजार रुपए भरण पोषण हेतु दिया जाएगा।

बताते चले कि गत 8 मई, मंगलवार को वार्ड सरसौली स्थित भोजुवीर के एक ही परिवार के पिता, बेटा व बहु तीन लोगों की मृत्यु बिजली करेंट लगने से हो गई। जिसमें राजेंद्र जायसवाल पुत्र स्व. शंकर, सोनू जायवाल पुत्र राजेंद्र तथा प्रीति जायसवाल पति सोनू जायसवाल की दुखद एवं असामयिक मौत हो गई।इनके परिवार में दो छोटे बच्चे, एक चाचा दिनेश (मानसिक विकलांग) तथा परदादी है, जिनकी देख-रेख का संकट हो गया था। लेकिन मंत्री रविंद्र जायसवाल के प्रयास से प्रदेश की योगी सरकार ने बच्चों सहित परिजनों का सहारा बना हैं। इसी क्रम में गुरुवार को मंत्री रविंद्र जायसवाल ने इन बच्चों को 5 लाख का चेक दिया तथा घटना से बेसहारा हुए इन बच्चो को निःशुल्क पढ़ाई व लिखाई सुनिश्चित कराने के साथ ही उनके भरण पोषण के लिए दोनों बच्चों को प्रतिमाह चार-चार हजार रुपए सरकार की तरफ से दिया जाएगा। परदादी को भी 30 हजार रुपए भरण पोषण हेतु दिया जाएगा।

इस अवसर पर अरविंद सिंह, एडीएम सदर अमित कुमार, मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रतन कुमार मौर्या, पार्षद कुसुम पटेल, पार्षद संदीप रघुवंशी, पूर्व पार्षद दिनेश यादव, सुधीर पाल, विकास जायसवाल तथा क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया