*डॉ शालिनी के प्रयासों से गुलजार हुआ मन देवी और प्रिया का घर–परिवार में छायी ख़ुशी15 महिलायें गर्भवती होकर, स्वस्थ शिशु को दे चुकी हैं जन्म*


*माहवारी के समय पर्सनल हाइजीन औऱ जननाँग सम्बंधित समस्याओं का समाधान कर बांझपन से मिल सकती है मुक्ति*

सेवापुरी स्वास्थ्य केंद्र के *प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित सिंह* ने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य विभाग *मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी* के निर्देशन में दिन प्रतिदिन नई ऊचाईयों को छू रहा है| आज का जो समय चल रहा है इसमें लोगों की व्यस्तता इतनी ज्यादा बढ़ती जा रही है कि सभी की जीवनशैली में परिवर्तन देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से आम जनमानस तनाव से ग्रसित हो रहा है| इसका सीधा असर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में देखने को मिल रहा है| डॉ शालिनी के प्रयासों से 15 परिवारों में ख़ुशी का माहौल है| हमारा यह प्रयास है कि आने वाले समय में आम जनमानस को उच्च स्वास्थ्य सेवायें मिलती रहेंगी|

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवापुरी में कार्यरत *महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ शालिनी शर्मा* ने बताया कि ब्लाक सेवापुरी के अंतर्गत आने वाली कई ऐसी  ग्रामीण महिलाओं ने मुझे ओपीडी में दिखाया, जिनको कई वर्षों से बच्चा नहीं हो रहा था| महिलाओं से पूंछने पर ज्ञात हुआ कि अधिकतर महिलायें जननाँग  सम्बंधित समस्या से ग्रसित हैँ जैसे पानी जाना, माहवारी का अनियमित आना और कई ऐसी बीमारियां जो उनके खानपान दिनचर्या इत्यादि से संबंधित हैं।

*डॉ शालिनी* ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में आने वाली लगभग 50 से ऊपर ऐसी महिलायें हैँ जिन्हें बच्चा नहीं हो रहा था| ओपीडी में देखने के बाद मैंने उनकी जाँच करायी, जाँच के बाद मैंने उनका इलाज करना शुरू किया| इलाज के उपरांत 15 महिलाएं गर्भवती होकर, स्वस्थ शिशु को जन्म दे चुकी हैं, और 28 महिलाओं का इलाज चल रहा है|

गाँव नेवादा निवासी 22 वर्षीय मन देवी की शादी को तीन वर्ष हो गये थे, और बच्चा नहीं हो रहा था, वह 2022 में दिखाने आई थी, ओपीडी में देखने के बाद मैंने जाँच कराई और इलाज शुरू किया, इलाज शुरू होने के लगभग 1 वर्ष बाद वह गर्भवती हुई और आज मन देवी को 2 बच्चे हैं| इसी तरह घोशिला निवासी 26 वर्षीय प्रिया पाण्डेय को भी शादी के 2 वर्षों के बाद भी बच्चा नहीं हो रहा था| उसने ओपीडी में मुझे 2024 में दिखाया था| देखने के बाद मैंने जाँच के बाद प्रिया का इलाज शुरू किया, 8 महीने में वह गर्भवती हो गई और 11 मार्च 25 को सुरक्षित प्रसव हुआ| आज दोनों परिवारों में ख़ुशी का माहौल है, जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं|

इस प्रकार यदि सही दिशा में काउन्सलिंग, माहवारी के समय पर्सनल हाइजीन औऱ जननाँग सम्बंधित समस्या का समाधान किया जाये तो अधिकांश महिलायें जो बांझपन से जूझ रही हैँ वो निश्चित रूप से गर्भवती हो सकती हैँ|

  • Related Posts

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी किसी भी दशा में अर्ह मतदाता छूटने न पाए, यह अवश्य सुनिश्चित किया जाए: मंडलायुक्त वाराणसी/जौनपुर।…

    Read more

    पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों के संदर्भ में प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पाद तथा गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु केंद्र एवं राज्य द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में प्रेस वार्ता आयोजित कर मीडिया को दी गयी जानकारी*

    पश्चिम एशिया में चल रहे घटनाक्रमों के संदर्भ में प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पाद तथा गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु केंद्र एवं राज्य द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    • By admin
    • April 8, 2026
    • 9 views
    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य