गौ माता राष्ट्र माता अभियान”के अंतर्गत वाराणसी में गौ माता की डीएनए परीक्षण प्रयोगशाला का शुभारंभ*

सनातन संस्कृति में गौ माता को मात्र एक पशु नहीं,बल्कि मातृशक्ति और सात्विक ऊर्जा के स्रोत के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है।हमारे शास्त्रों में स्पष्ट रूप से वर्णित है कि गौ के बिना हिंदू संस्कृति की कल्पना भी नहीं की जा सकती।आज जब पूरा समाज सात्विक ऊर्जा और शुद्ध वातावरण की आवश्यकता महसूस कर रहा है,तब दुर्भाग्यवश गौ माता की उपेक्षा और हत्या निरंतर बढ़ रही है।

इसी पीड़ा को अनुभव करते हुए,देशभर के गौ सेवकों ने पूज्यपाद ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज से निवेदन किया कि वे आगे आकर गौ माता की रक्षा सुनिश्चित करें।

गौ सेवा और राष्ट्र सेवा की भावना से प्रेरित होकर पूज्य शंकराचार्य जी महाराज ने “गौ माता राष्ट्र माता अभियान” का श्रीगणेश किया।इस अभियान के अंतर्गत देशभर में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि गौ की पहचान वैज्ञानिक पद्धति से हो सके।इसके लिए प्रत्येक गौ का डीएनए परीक्षण कर यह स्पष्ट किया जाएगा कि कौन गाय है और कौन गवय (गौ के नाम पर अन्य पशु)।

इसी क्रम में आज शंकराचार्य जी महाराज के आदेशानुसार श्री विद्यामठ,केदारघाट, वाराणसी में गौ माता की डीएनए परीक्षण हेतु एक आधुनिक प्रयोगशाला की स्थापना की गयी।यह प्रयोगशाला “गौ माता राष्ट्र माता अभियान” का एक महत्वपूर्ण स्तंभ सिद्ध होगी और गौ माता की रक्षा तथा संरक्षण के कार्य को वैज्ञानिक आधार प्रदान करेगी।

इस अवसर पर श्रीविद्यामठ के प्रभारी परमात्मानन्द जी ने कहा कि हम सभी सनातन धर्मावलम्बियों से आह्वान करते हैं कि वे इस पावन कार्य में तन-मन-धन से सहयोग करें और गौ माता के संरक्षण को राष्ट्र रक्षा का प्रमुख कर्तव्य समझें।

उक्त जानकारी परमधर्माधीश शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने दी है।

इस अवसर पर अविनाश जी,गिरीश जी,हजारी जी आदि जन उपस्थित रहे। पूजन आचार्य विनय जी ने सम्पन्न कराया।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया