दृश्य कला संकाय स्थित अहिवासी काला दीर्घा में युवा कलाकार श्यानु यादव की एकल कला प्रदर्शनी का आरंभ हुआ।

इस प्रदर्शनी का शीर्षक “स्ट्रोक्स आफ आइडिएंटिटी” है, जो कलाकार की पहचान बनाने की ललक को दिखाता है, वहीं दूसरी ओर प्रदर्शित व्यक्ति चित्रों की पहचान को भी परिभाषित करता है।

इस प्रदर्शनी में तैल रंग माध्यम के कुल 70 व्यक्ति चित्र प्रदर्शित किए गए हैं, जो श्यानु ने अपने अध्ययन काल में ही सृजित किए हैं। यह श्यानु की प्रथम एकल प्रदर्शनी है, जिसका उद्घाटन प्रसिद्ध कलाकार एवं दृश्य कला संकाय की पूर्व संकाय प्रमुख प्रोफेसर मृदुला सिन्हा द्वारा किया गया।

उन्होंने कलाकृतियों का अवलोकन करते हुए श्यानु को व्यक्ति चित्रण के विविध पक्षों से अवगत कराया। प्रोफेसर सिन्हा ने कहा कि युवा कलाकार को अपनी कला के विकास हेतु देश-विदेश के वरिष्ठ कलाकारों की कृतियां निरन्तर देखते रहना चाहिए।

इस अवसर पर दृश्य कला संकाय की प्रमुख प्रोफेसर उत्तमा दीक्षित ने विशिष्ट अतिथि के रूप में श्यानु के चित्रों की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी। संकाय सदस्यों में डॉ. शांति स्वरूप सिन्हा, डॉ. महेश सिंह, सुरेश नायर, डॉ. ललित मोहन सोनी, विजय भगत, डॉ . सुनील पटेल तथा कला दीर्घा संयोजक डॉ. सुरेश जांगिड़ समेत बड़ी संख्या में शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित थे। यह प्रदर्शनी 30 अप्रैल तक दर्शकों के अवलोकनार्थ खुली रहेगी।

  • Related Posts

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया वाराणसी कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से 6 अप्रैल 2026 को शाम 6…

    Read more

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप धर्मेंद्र प्रधान राष्ट्रीय नवनिर्माण का क्षण हर साल, जब स्कूलों के द्वार नए शैक्षणिक सत्र…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    • By admin
    • April 8, 2026
    • 9 views
    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य