अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती महाराज ने कहा कि शरणागत को कभी नहीं छोड़ना चाहिए सनातन धर्म में शरणागत की रक्षा जरूरी है।


*भगवान शंकर ने ही गुरु के रूप में शंकराचार्य का रूप धारण किया*
ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती ‘१००८’
*शरणागत को कभी नहीं छोड़ना चाहिए* ज्योतिर्मठ,चमोली,उत्तराखंड

‘परमाराध्य’ परमधर्माधीश उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती ‘1008’ महाराज ने कहा कि शरणागत को कभी नहीं छोड़ना चाहिए सनातन धर्म में शरणागत की रक्षा जरूरी है।पूज्य शंकराचार्य जी ने ज्योतिर्मठ में आयोजित धर्मसभा में ज्योतिर्मठ के प्रथम गुरु तोटकाचार्य जी के बारे में बताते हुए कहा कि जटा वाले शंकर को तो आपने देखा होगा लेकिन मुंडित सिर वाले शंकर को कभी नहीं देखा होगा,मुंडित सिर वाले शंकर ही आदि गुरु शंकराचार्य हैं।वेद में कहा गया

*नमःकपर्दिनेचव्युपातकेशायनमः शंकर ने ही गुरु के रूप में शंकराचार्य का रूप धारण किया।वह जब धरती पर अवतरित हुए तो चार वेद साथ लेकर आए और वह भी चलाएमान मूर्ति के रूप में उनके चार शिष्य ही ४ वेद हैं।पूज्य शंकराचार्य जी ने आगे कहा कि अथर्ववेदाम्नाय ज्योतिर्मठ के प्रथम आचार्य का नाम गिरि था।वह गुरु के परम भक्त थे।कभी उनके सामने यह प्रदर्शित नहीं होने देते थे कि वह थके हुए हैं।उन्होंने कभी किसी के सामने अपनी शिक्षा व ज्ञान का प्रदर्शन नहीं किया तो लोग उन्हें मूर्ख समझने लगे। एक दिन आदि गुरु शंकराचार्य सभी शिष्यों के साथ बैठे हुए थे। गिरि उन्हीं के काम में व्यस्त थे तो बाकी विद्यार्थियों ने पूछा गुरुजी हमें कब पढ़ाओगे।गुरुजी ने कहा गिरि को आ जाने दो इस पर सभी विद्यार्थी व्यंग रूप में दीवार की ओर देखने लगे।गुरुजी समझ गए। उन्होंने गिरि के आते ही पूछा तुमने अब तक क्या पढ़ा बताओ।गिरि ने पूछा गुरुजी आप मेरी परीक्षा क्यों ले रहे हैं। क्या बात है।मेरे से कोई दोष हो गया हो तो मैं आपका शरणागत हूं।उन्होंने कहा नहीं तुम्हे बताना ही होगा कि तुमने अब तक क्या पढ़ा वरना हमारी कक्षा में नहीं बैठोगे।

गिरि ने तोटक आदि छंद में जो अब तक पढ़ा था सबकुछ बता दिया।सभी छात्र आश्चर्यचकित हो एक दम खड़े हो गए उनकी कृति तोटकार्टकम् और श्रुतिसारसमुद्धरणम् के रूप में आज भी हमारे बीच है,उसी दिन से गिरि नामक शिष्य का नाम तोटकाचार्य हो गया। ज्योतिर्मठ के वह प्रथम गुरु हैं।

अपने 9 दिवसीय ज्योतिर्मठ प्रवास पर पधारे शंकराचार्य जी महाराज ने सत्संग में उक्त बातें कहीं ।
शंकराचार्य जी पादुकापूजन सपत्नीक अभिषेक बहुगुणा जी ने की।

सभा में उपस्थित रहे सर्वश्री विष्णुप्रियानन्द ब्रह्मचारी,शिवानन्द उनियाल,शिवानन्द महाराज,मनोज भट्ट,जगदीश उनियाल,महिमानन्द उनियाल,वैभव सकलानी,दीपेन्द्र नायक,राहुल साहू आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मड़ौली के मेहता आर्ट गैलरी में कोरस-2026 में “काशी” पुस्तक पर परिचर्चा

    काशी में अमरत्व का मार्ग बन जाती है मृत्यु : प्रो.नागेंद्र पांडेय गंगा घाटों पर बनी कोठियां और आश्रम भी इसी उद्देश्य से निर्मित हैं, जहां लोग अपने जीवन के…

    Read more

    काशी नवरात्रि प्रथम दर्शन ~ माँ शैलपुत्री 🚩 मैं लगा श्रद्धालुगण रात से लंबी कतार

    वाराणसी बृहस्पतिवार से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। नवरात्र के पहले दिन देवी मां के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है। नवरात्रों में देशभर के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया