15वां रोजगार मेला: पीएम मोदी ने 51,000 नियुक्ति पत्र बांटे, लखनऊ में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने 250 युवाओं को दी सौगात*

*

*रोजगार मेला प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत का राष्ट्रीय संकल्प है – केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह*

*JAM की ताकत जन-धन, आधार और मोबाइल से देश में भ्रष्टाचार खत्म हुआ और पारदर्शिता आयी : केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह*

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 15 वें रोजगार मेले के तहत देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में 51,000 से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसी क्रम में लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में केंद्रीय विदेश, वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने 250 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने का उल्लेख करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि रोजगार मेला केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत, जो विश्व का सबसे युवा देश है, अपनी युवा शक्ति के बल पर तेजी से प्रगति कर रहा है।

श्री सिंह ने कहा कि JAM- जन-धन, आधार और मोबाइल भारत देश की ताकत है जिसका गुणगान आज विदेशों में भी हो रहा है।उन्होंने कहा कि JAM त्रिवेणी के माध्यम से सरकारी योजनाओं और तकनीक का लाभ देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है, जिससे भ्रष्टाचार में कमी आई है और पारदर्शिता बढ़ी है।

श्री सिंह ने कहा कि यह नियुक्ति पत्र केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की सेवा करने का एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा, आज आप सभी ‘टीम मोदी’ का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ नागरिकों को केंद्र में रखकर सेवा-भाव से कार्य करना हम सबका दायित्व है।

अपने संबोधन में मंत्री ने भारत के युवाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हाल के वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर अभूतपूर्व उपलब्धियां दर्ज की हैं। तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भारतीय युवाओं ने विश्व स्तर पर एक नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि विश्व में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत द्वारा लायी गई क्रांति की चर्चा हर मंच पर होती है।
वित्तीय क्षेत्र में सुधारों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स और जीएसटी जैसे कदम देश की विकास यात्रा की रीढ़ की हड्डी हैं। श्री सिंह ने कहा कि हमारा संकल्प है कि देश के अंतिम व्यक्ति को भी मुख्यधारा से जोड़ा जाए।
कार्यक्रम में विभिन्न मंत्रालयों व विभागों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। नियुक्ति पाने वाले युवा केंद्र सरकार के राजस्व विभाग, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, रेल मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा अन्य मंत्रालयों में कार्यभार संभालेंगे।

प्रधानमंत्री रोजगार मेला, सरकार की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है जिसके अंतर्गत रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इस अभियान से न केवल युवाओं को सार्थक अवसर मिलते हैं, बल्कि वे राष्ट्र की मुख्यधारा से जुड़कर विकास यात्रा में योगदान देने में सक्षम होते हैं।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    भारत विकास परिषद शिवा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 12 फुट की विशाल प्रतिमा महाराणा प्रताप , कैन्टोन्मेन्ट वाराणसी में स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया

    वाराणसी भारत विकास परिषद एक निःस्वार्थ समाजसेवी अर्राष्ट्रीय संगठन है। भारत विकास परिषद ने राष्ट्र के प्रेरणा पुन्ज महापुरूषों, देशभक्त व समाजसेवी लोगों का उपयुक्त स्थान पर स्मारक निर्माण व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 59 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया