पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।

इसी क्रम में को रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस प्रयागराज रामबाग एवं अपराध आसूचना शाखा बनारस द्वारा निगरानी के दौरान प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर हुई चाकूबाजी की घटना में संलिप्त तीन शातिर अपराधियों को प्रयागराज रामबाग कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया।

उनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। 30 अप्रैल, 2025 को स्टेशन मास्टर नूनखार को 13 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। जिसे रेलवे सुरक्षा बल, भटनी को सुपुर्द किया गया। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन भटनी को सुपुर्द किया। 30 अप्रैल, 2025 को गाड़ी संख्या 11062 के रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को 14 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन खुल्दाबाद, प्रयागराज को सुपुर्द किया गया।

30 अप्रैल, 2025 को मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष वाराणसी से प्राप्त सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल बलिया द्वारा गाड़ी संख्या 15054 में चलने में असमर्थ बीमार यात्री को प्लेटफार्म संख्या 02 से व्हीलचेयर की मदद से स्टेशन से बाहर ले जाकर गाड़ी में बैठाया गया।

इसी क्रम में 28 अप्रैल, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल एवं टास्क टीम छपरा द्वारा छपरा ग्रामीण स्टेशन के निकट से रेल सम्पत्ति की चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया।

28 अप्रैल, 2025 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भटनी के स्टाफ को प्लेटफार्म संख्या 02 पर 11 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को चाइल्ड लाइन भटनी को सुपुर्द किया गया।

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर छात्रा चित्रांशी श्रीवास्तव एनी बेसेंट स्कूल ने बांधा समां

    वाराणसी। रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर एनी बेसेंट स्कूल रथयात्रा कमचछा वाराणसी क्लास 6 की चित्रांशी श्रीवास्तव ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर पर एक बहुत ही सुंदर एवं मार्मिक चित्रण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 60 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया