अस्सी घाट पर खिलौना बेचने वाली महिलाओं बीच मारपीट, मची अफरा-तफरी, पुलिस कर रही जांच ।

खिलौना बेचने वाली महिलाओं ने पर्यटकों को पीटा, अस्सी घाट पर मची अफरा-तफरी, पुलिस कर रही जांचअस्सी घाट पर घूमने गए पर्यटक के साथ खिलौना बेचने वाली महिलाओं ने मारपीट की। इस दौरान घाट किनारे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पूछताछ में जुट गई और कहा कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।

घाट पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि युवकों की टोली घाट घूमने पहुंची थी। आरोप है कि घाट पर खिलौने बेचने वाली महिलाओं ने उनके ऊपर प्लास्टिक का सांप फेंक दिया। पर्यटकों ने विरोध किया तो सभी गालीगलौज कर मारपीट करने लगे।पीड़िता शिवनंदिनी कुमारी, निवासी रानीपुर महमुरगंज, वाराणसी ने भेलूपुर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि वह अपने भाई अमित कुमार के साथ अस्सी घाट घूमने आई थीं। वहीं मौजूद 4-5 अज्ञात लड़कियाँ, जो खिलौने बेचती थीं, ने जबरन खिलौना खरीदने का दबाव बनाया।

मना करने पर उन्होंने पीड़िता से गाली-गलौज की और हाथापाई पर उतर आई। इस दौरान शिवनंदिनी को दाहिने हाथ में चोट भी आई है। पीड़िता ने स्थानीय थाने में तहरीर दी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित पर्यटक के लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जल्दी उन लड़कियों की तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया वाराणसी कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से 6 अप्रैल 2026 को शाम 6…

    Read more

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप धर्मेंद्र प्रधान राष्ट्रीय नवनिर्माण का क्षण हर साल, जब स्कूलों के द्वार नए शैक्षणिक सत्र…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    • By admin
    • April 8, 2026
    • 9 views
    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य