वाराणसी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के निर्देशानुसार प्राधिकरण सभागार में नगर नियोजक प्रभात कुमार एवं अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया में वाराणसी नगर निगम से प्राप्त होने वाली अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) की नई ऑनलाइन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी देना था।

अब नगर निगम परिसीमन क्षेत्र में भवन मानचित्र स्वीकृति हेतु नगर निगम एवं जल कल का अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए नागरिकों को नगर निगम कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी। यह सुविधा स्मार्ट काशी ऐप के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है।

*स्मार्ट काशी ऐप की प्रमुख विशेषताएँ:*

👉स्मार्ट काशी ऐप पर लॉगिन कर आवेदन किया जा सकेगा।

👉आवश्यक दस्तावेजों की पीडीएफ फाइल अपलोड कर सबमिट किया जाएगा।

👉विभागीय जांचोपरांत निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर अनापत्ति प्रमाण पत्र ऐप से ही प्राप्त किया जा सकेगा।

👉सम्पूर्ण प्रक्रिया की निगरानी और समयबद्ध निष्पादन हेतु राजस्व प्रभारी अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

*इसके अतिरिक्त, घाटों पर किसी भी प्रकार के इवेंट आयोजन हेतु परमिशन प्राप्त करने की सुविधा भी अब स्मार्ट काशी ऐप पर उपलब्ध है। आयोजकों को संबंधित आवेदन कम से कम 15 दिन पूर्व ऐप के माध्यम से फाइल करना अनिवार्य होगा।*

कार्यशाला में प्राधिकरण के सभी जोनल अधिकारी , अवर अभियंता , जलकल के सदस्य तथा पूर्वांचल रियल स्टेट एशोसिएशन, आर्किटेक्ट इंजिनियर एशोसिएशन, वाराणसी बिल्डर्स एवं डेवलपेर्स एशोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे l

  • Related Posts

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    वाराणसी सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने एक बार फिर…

    Read more

    भारत विकास परिषद शिवा ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 12 फुट की विशाल प्रतिमा महाराणा प्रताप , कैन्टोन्मेन्ट वाराणसी में स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया

    वाराणसी भारत विकास परिषद एक निःस्वार्थ समाजसेवी अर्राष्ट्रीय संगठन है। भारत विकास परिषद ने राष्ट्र के प्रेरणा पुन्ज महापुरूषों, देशभक्त व समाजसेवी लोगों का उपयुक्त स्थान पर स्मारक निर्माण व…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 12 views
    उत्तर प्रदेश की श्यामा हैंडबॉल अकैडमी ने हासिल किया तीसरा स्थान

    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 59 views
    “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के उपलक्ष पर ब्रेथ इजी चेस्ट फाउंडेशन फॉर ह्यूमैनिटी ने निकाली जन जागरूकता रैली

    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    • By admin
    • May 29, 2026
    • 10 views
    श्यामा हैंडबॉल अकादमी की महिला टीम ऑल इंडिया हैंडबॉल प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग

    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 96 views
    वाराणसी जनपद की जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का चयन

    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 30 views
    जगन्नाथ प्रभु केवल अनुष्ठानिक देवता नहीं हैं। वे जनमानस के स्वामी हैं—श्रमिकों, बुनकरों, संतों, कारीगरों और जाति एवं धर्म की सीमाओं से परे सभी साधकों के स्वामी हैं।

    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया

    • By admin
    • May 15, 2026
    • 13 views
    संत अतुलानंद आवासीय अकादमी (SARA) सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया