Hindi News / बिज़नेस न्यूज़

शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव

Article Top Ad

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।

 

बीएसई का सेंसेक्स 58.89 अंक टूटकर 77,649.63 अंक पर खुला। यह ऊपर 77,753 अंक और नीचे 77,542 अंक तक गया है। खबर लिखे जाते समय यह 72.44 अंक (0.09 प्रतिशत) फिसलकर 77,636.08 अंक पर रहा।

 

 

 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 22.45 अंक की गिरावट में 24,216.05 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 7.00 अंक यानी 0.03 प्रतिशत नीचे 24,231.50 अंक पर था। वृहत बाजार में लिवाली का जोर है। आईटी, मीडिया, बैंकिंग और रसायन समूहों के सूचकांक ऊपर हैं। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, फार्मा और स्वास्थ्य समूहों में बिकवाली चल रही है।

 

 

 

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर डेढ़ से दो फीसदी के बीच बढ़त में हें। बजाज फिनसर्व, इंडिगो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, आईटीसी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी हरे निशान में हैं। एचडीएफसी बैंक, इटरनल, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, मारुति सुजुकी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर नीचे हैं।

लाइव न्यूज़ अभी तक को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →On Google