Hindi News / धर्म ज्योतिष

कार्तिक स्नान की विधि तथा श्रेष्ठ तीर्थो का वर्णन

Article Top Ad

*#कार्तिक_माहात्म्य__
(स्कनदपुराण के अनुसार)
अध्याय – ०२:–*

*(कार्तिक स्नान की विधि तथा श्रेष्ठ तीर्थो का वर्णन)*

*ब्रह्माजी कहते हैं – कार्तिक का व्रत आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी से आरम्भ करके कार्तिक शुक्ला दशमी को समाप्त करे।*

*अथवा आश्विन की पूर्णिमा को आरम्भ करके कार्तिक की पूर्णिमा को पूरा करे।*

*भक्तिमान् पुरुष आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी आने पर भगवान् विष्णु को नमस्कार करके उन से कार्तिक व्रत करने की आज्ञा प्राप्त करे और विधि से कार्तिक व्रत का पालन करे।*

*बारहों (१२) महीनों में मार्गशीर्ष मास – अत्यन्त पुण्यप्रद है,*

*मार्गशीर्ष उससे अधिक पुण्यफल देनेवाला – नर्मदा तट पर वैशाख मास बताया गया है।*

*वैशाख मास उससे लाख गुना अधिक – प्रयाग में माघ मास का महत्त्व है।*

*माघ मास उससे भी महान् फल देनेवाला – कार्तिक मास है।*

*इसका महत्त्व सर्वत्र जल में एक-सा ही है। एक ओर सब दान, व्रत, और नियम तथा दूसरी ओर कार्तिक का स्नान तराजू पर रखकर ब्रह्मा जी ने तौला तो कार्तिक का ही पलड़ा भारी रहा।*

*स्नान, दीपदान, तुलसी के पौधों को लगाना और सींचना, पृथ्वी पर शयन, ब्रह्मचर्य का पालन, भगवान् विष्णु के नामों का सङ्कीर्तन तथा पुराणों का श्रवण – इन सब नियमों का जो कार्तिक मास में (निष्काम भाव से) पालन करते हैं, वे ही जीवन्मुक्त हैं।*

*यह व्रत भगवान् श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है।*

*सूर्यभक्त, गणेशभक्त, शक्ति-उपासक, शिवोपासक और वैष्णव – सभी को सब पापों का निवारण करने के लिये कार्तिक स्नान करना चाहिये।*

*सूर्य की प्रीति के लिये – जब तक सूर्यनारायण तुला राशि पर स्थित हों तब तक व्रत करना चाहिये।*

*भगवान् शङ्कर की प्रसन्नता के लिये – आश्विन की पूर्णिमा से लेकर कार्तिक की पूर्णिमा तक भगवान् शङ्कर की प्रसन्नता के लिये स्नान करना चाहिये।*

*भगवती दुर्गा की प्रसन्नता के लिये – देवीपक्ष अर्थात् आश्विन शुक्लपक्ष की प्रतिपदा से लेकर कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी की महारात्रि के आने तक भगवती दुर्गा की प्रसन्नता के लिये स्नान करना चाहिये।*

*गणेशजी की प्रसन्नता के लिये – आश्विन कृष्ण चतुर्थी से लेकर कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तक नियम पूर्वक स्नान करना चाहिये।*

*भगवान् जनार्दन प्रसन्न के लिये – जो आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी से लेकर कार्तिक शुक्ल एकादशी तक कार्तिक व्रत की समाप्ति करता है, उसके ऊपर भगवान् जनार्दन प्रसन्न होते हैं।*

*जो दूसरों के सङ्गवश या बलात् जानकर अथवा बिना जाने ही कार्तिक मास में प्रात:स्नान का नियम पूरा कर लेता है, वह कभी यम-यातना को नहीं देखता।*

*अथवा जो ब्राह्मण कार्तिक में प्रातःस्नान करते हैं, उन्हें ओढ़ने के लिये कम्बल या रजाई देकर स्नान जनित पुण्य फल को प्राप्त करे।*

*कार्तिक मास में विशेषत: श्रीराधा और श्रीकृष्ण की पूजा करनी चाहिये। जो कार्तिक में तुलसी वृक्ष के नीचे श्री राधा और श्री कृष्ण की मूर्तिका (निष्काम भाव से) पूजन करते हैं, उन्हें जीवन्मुक्त समझना चाहिये।*

*हजारों पापों से युक्त मनुष्य क्यों न हो, वह कार्तिक स्नान से अवश्य पाप मुक्त हो जाता है।*

*तुलसी के अभाव में आँवले के नीचे पूजा करनी चाहिये।*

*मुख्य पूजा की विधि सूर्यमण्डल में करनी चाहिये अर्थात् सूर्यमण्डल की ओर देखकर सूर्य रूपी नारायण के लिये पूजनोपचार समर्पित करना चाहिये।*

*सब देवता अप्रत्यक्ष हैं, केवल ये भगवान् सूर्य ही प्रत्यक्ष हैं।*

*अन्य सब देवता काल के अधीन हैं, परंतु भगवान् सूर्य काल के भी काल हैं।*

*जो दरिद्र है वही दान का पात्र है। उसकी अपेक्षा भी विद्वान् पुरुष दान का विशेष पात्र है।*

*भगवान् विष्णु को चल मूर्ति से अचल मूर्ति श्रेष्ठ मानी गयी है।*

*मूर्ति के अभाव में भगवद्बुद्धि से पीपल अथवा वट की पूजा करनी चाहिये।*

*पीपल भगवान् विष्णु का और वट भगवान् शङ्कर का स्वरूप है।*

*शालग्राम शिला के चक्र में सदा भगवान् विष्णु का निवास है, इसलिये प्रयत्नपूर्वक शालग्राम की पूजा करनी चाहिये।*

*पलाश ब्रह्माजी के अंश से उत्पन्न हुआ है। जो कार्तिकमास में उसके पत्तल में भोजन करता है, वह भगवान् विष्णु के लोक में जाता है।*

*पीपल के रूप में साक्षात् भगवान् विष्णु विराजमान हैं, इसलिये कार्तिक में प्रयत्नपूर्वक उसका पूजन करना चाहिये।*

*जो लोग कार्तिकमास में स्नान, जागरण, दीपदान, और तुलसी वन की रक्षा करते हैं, वे भगवान् विष्णु के स्वरूप हैं।*

*जो भगवान् विष्णु के मन्दिर में झाड़ देकर स्वस्तिक आदि का (निष्काम भाव से) मङ्गल चिह्न बनाते और भगवान् विष्णु की पूजा करते हैं, वे जीवन्मुक्त हैं।*

*जब दो घड़ी रात बाकी रहे, तब तुलसी की मृत्तिका, वस्त्र और कलश लेकर जलाशय के समीप जाय। पैर धोकर गङ्गा आदि नदियों तथा विष्णु और शिव आदि देवताओं का स्मरण करे।*

*फिर नाभि के बराबर जल में खड़ा होकर इस मन्त्र को पढ़े।*

कार्तिकेऽहं करिष्यामि प्रातःस्नानं जनार्दन। प्रीत्यर्थं तव देवेश दामोदर मया सह ॥

*’जनार्दन ! देवेश्वर दामोदर ! लक्ष्मी सहित आपकी प्रसन्नता के लिये मैं कार्तिक में प्रातःस्नान करूँगा।’*

*तत्पश्चात् :–*

गृहाणार्घ्यं मया दत्तं राधया सहितो हरे। नमः कमलनाभाय नमस्ते जलशायिने। नमस्तेऽस्तु हृषीकेश गृहाणायँ नमोऽस्तु ते।

*’भगवन् ! आप श्रीराधा के साथ मेरे दिये हुए इस अर्घ्य को स्वीकार करें। हरे ! आप कमलनाभ को नमस्कार है। जल में शयन करने वाले आप नारायण को नमस्कार है। हृषीकेश ! यह अर्घ्य ग्रहण कीजिये, आपको बार-बार नमस्कार है।’*

*मनुष्य किसी भी तीर्थ में स्नान करे, उसे गङ्गा का स्मरण अवश्य करना चाहिये।*

*पहले मृत्तिका आदि से स्नान करके पावमानी ऋचाओं द्वारा अपने मस्तक पर अभिषेक करे। अघमर्षण और स्नानाङ्ग तर्पण करके पुरुषसूक्त से सिर पर जल छिड़के।*

*उसके बाद बाहर आकर पुनः मस्तक पर तीर्थ का जल सींचे।*

*फिर हाथ में तुलसी लेकर तीन (३) बार आचमन करके पानी से बाहर धोती निचोड़े।*

*वस्त्र निचोड़ने के पश्चात् तिलक आदि करे।*

*कार्तिक में जहाँ कहीं भी प्रत्येक जलाशय के जल में स्नान करना चाहिये।*

*गरम जल की अपेक्षा – ठण्डे जल में स्नान करने से दस (१०) गुना पुण्य होता है।*

*ठण्डे जल उससे सौ (१००) गुना पुण्य – बाहरी कुएँ के जल में स्नान करने से होता है।*

*बाहरी कुएँ उससे अधिक पुण्य – बावड़ी में और,*

*बावड़ी उससे भी अधिक पुण्य – पोखरे में स्नान करने से होता है*

Article Inline Ad
Article Bottom Ad