Hindi News / Breaking News / बनारस समाचार

संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, की छात्राओं ने सीआरपीएफ कैंप में जाकर जवानों को बांधी राखी

संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, की छात्राओं ने सीआरपीएफ कैंप में जाकर जवानों को बांधी राखी
Article Top Ad

राखी के धागे में पिरोया श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का भाव
भाई – बहन के अटूट प्रेम का पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर की छात्राओं ने सीआरपीएफ कैंप कार्यालय, पहाड़िया ( वाराणसी) पहुँचकर जवानों को अपने हाथों से बनाई राखियाँ बाँधीं।इन राखियों में भाई-बहन के स्नेह के साथ देश के वीर रक्षकों के प्रति सम्मान, श्रद्धा और कृतज्ञता का भाव भी जुड़ा था।यह आत्मीय पहल रक्षाबंधन के पर्व को सच्चे अर्थों में पूर्णता और गौरव प्रदान करती है।

Article Inline Ad
Article Bottom Ad