रतलाम में पुलिस विभाग में बड़ा प्रमोशन, 26 अधिकारियों को मिली पदोन्नति, 4 निरीक्षक बने DSP

 रतलाम
लंबे समय से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले के चार निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत किया गया है, जबकि जिले में पदस्थ 22 उपनिरीक्षकों (एसआइ) एवं कार्यवाहक निरीक्षकों को निरीक्षक (इंस्पेक्टर) पद पर पदोन्नत किया गया है।

सभी अधिकारियों को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नति का लाभ मिलेगा। पहले से कार्यवाहक डीएसपी के रूप में सेवाएं दे रहे तीन अधिकारियों को भी नियमित डीएसपी पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें महिला सेल व अजाक डीएसपी अजय सारवान, ग्रामीण एसडीओपी किशोर पाटनवाला तथा सीएसपी जावरा युवराज सिंह शामिल हैं।

पीएचक्यू के आदेश के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र रतलाम थाना प्रभारी गायत्री सोनी, जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी प्रकाश गड़रिया, रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्रसिंह गड़रिया तथा पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ पार्वती गौड़ को डीएसपी पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं मप्र लोक सेवा पदोन्नति नियम-2025 के तहत जारी आदेश में रतलाम जिले में पदस्थ 22 एसआई एवं कार्यवाहक निरीक्षकों को अस्थायी रूप से निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है।

पदोन्नत होने वालों में मोहम्मद अयूब खान, जयप्रकाश चौहान, दीपक कुमार मंडलोई, रेखा चौधरी, पतीराम डाबरे, मुनेन्द्रकांत गौतम, अर्जुन सिंह सेमलिया, विक्रम सिंह चौहान, रंजीत सिंगार, पिंकी अजणार (सिसोदिया), रतन सिंह, प्रेमलता खत्री (चौहान), जितेंद्र पाल सिंह जादौन, स्वराज डाबी, रविंद्र कुमार डंडोतिया, राजशेखर वर्मा, लिलियन मालवीय, रमेश कोली, चेत सिंह पारते, रंजीत सिंह मकवाना, सुमीत मिश्रा और योगेश पाटीदार शामिल हैं।

 

  • Related Posts

    CM विजय की मंत्रियों को सख्त चेतावनी, भ्रष्टाचार में नाम आया तो जाएगी कुर्सी

    चेन्नई अभिनेता से राजनेता बने विजय की अगुवाई वाली तमिलनाडु सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है. सीएम विजय की अगुवाई वाली सरकार ने वित्तीय गड़बड़ी और रिश्वतखोरी…

    Read more

    बिलासपुर में केंद्रीय टीम ने वीबी-जीरामजी योजना और जल संरक्षण कार्यों का किया निरीक्षण

    बिलासपुर. भारत सरकार के संयुक्त सचिव (वित्त) पवनेश कुमार शर्मा और अवर सचिव राहुल कुमार श्रीवास्तव ने बिल्हा व कोटा क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    आषाढ़ अमावस्या का महत्व, व्रत कथा से जुड़ी सुख-समृद्धि की मान्यता

    • By admin
    • July 16, 2026
    • 1 views
    आषाढ़ अमावस्या का महत्व, व्रत कथा से जुड़ी सुख-समृद्धि की मान्यता

    भारत-UK FTA लागू होते ही बड़ा असर, सोना-चांदी और हीरे की पहली खेप जीरो ड्यूटी पर रवाना

    • By admin
    • July 16, 2026
    • 2 views
    भारत-UK FTA लागू होते ही बड़ा असर, सोना-चांदी और हीरे की पहली खेप जीरो ड्यूटी पर रवाना

    Jagannath Rath Yatra 2026: झमाझम बारिश के बीच जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा पुरी, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दिव्य रथों के दर्शन

    • By admin
    • July 16, 2026
    • 2 views
    Jagannath Rath Yatra 2026: झमाझम बारिश के बीच जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा पुरी, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दिव्य रथों के दर्शन

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत की बड़ी आर्थिक बढ़त, चीन की अर्थव्यवस्था पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • July 16, 2026
    • 0 views
    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत की बड़ी आर्थिक बढ़त, चीन की अर्थव्यवस्था पर बढ़ा दबाव

    ब्रेन ड्रेन रोकने के लिए ISRO का बड़ा फैसला, वैज्ञानिकों के इस्तीफे और VRS पर लगेगी रोक

    • By admin
    • July 16, 2026
    • 0 views
    ब्रेन ड्रेन रोकने के लिए ISRO का बड़ा फैसला, वैज्ञानिकों के इस्तीफे और VRS पर लगेगी रोक

    22 साल बाद बदली IRCTC की वेबसाइट, नई BETA साइट पर टिकट बुकिंग होगी पहले से ज्यादा आसान

    • By admin
    • July 16, 2026
    • 0 views
    22 साल बाद बदली IRCTC की वेबसाइट, नई BETA साइट पर टिकट बुकिंग होगी पहले से ज्यादा आसान