बढ़ते अपराध से अपना दल कमेरा वादियो में बढ़ा गुस्सा कार्रवाई नही होने पर हस्ताक्षर अभियान तीसरे दिन भी जारी, दोषियों को गिरफ़्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग।

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में लगातार अपराध की घटनाएं बढ़ने पर अपना दल कमेरावादियो ने आक्रोश जताया है। दल की प्रमुख सिराथु विधायिका पल्लवी पटेल और पदाधिकारियों ने कुछ दिनों पहले पीएमओ दफ़्तर जाकर ज़ोरदार धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन देकर अपराध पर अंकुश लगाने और दोषियों को शीघ्र गिरफ़्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी।इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होने से आक्रोशित कमेरा वादियो ने 1 मई से 5 मई तक पाँच दिवसीय हस्ताक्षर अभियान के तहत तीसरे दिन शनिवार को बड़ागांव पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष योगीराज सिंह पटेल के नेतृत्व में राजातालाब क्षेत्र में वृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया।

इस दौरान योगीराज ने बताया कि जिस तरह से कमिश्नरेट पुलिस वाराणसी में हत्याएं और अपराध की घटनाएँ तेजी से बढ़ती जा रही है, वह निंदनीय है। इस तरह के अपराध से आमजन में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। कहा कि जिले में हो रहे अपराधों में रानीतिक संरक्षण के कारण अपराधी बेखौफ हैं।

पुलिस को ऐसे मामलों को गंभीरता से लेना चाहिए। कहा कि जब इस तरह के मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, तभी अपराधियों के हौसले पस्त होंगे। भविष्य में ऐसे गंभीर अपराधों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। इस अभियान में योगीराज सिंह पटेल, राजेश पटेल, यशपाल सिंह पटेल, संजय पटेल, संदीप पटेल, भोलानाथ पटेल, गोलू गौड़ आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया वाराणसी कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से 6 अप्रैल 2026 को शाम 6…

    Read more

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप धर्मेंद्र प्रधान राष्ट्रीय नवनिर्माण का क्षण हर साल, जब स्कूलों के द्वार नए शैक्षणिक सत्र…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताजा खबरें

    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    • By admin
    • April 8, 2026
    • 9 views
    उत्तर प्रदेश टच रगबी का राज्यस्तरी ट्रायल लिया गया जिसमे कई जिलों ने प्रतिभाग किया जिसमे वाराणसी, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्ज़ापुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    वाराणसी: सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    शुरुआती कदमों से भविष्य के सपनों तक: हर बच्चे के लिए सीखने का नया स्वरूप

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    कल्लीपुर ग्राम में भूमि क्रय/लैंड पुलिंग को लेकर उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा निरीक्षण

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    मंडलायुक्त द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य

    व्यावसायिक भवनों में मानक के अनुरूप पार्किंग निर्माण अनिवार्य