संभल में चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बने इमामबाड़े और मजार हटाए गए

संभल
यूपी के संभल में एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई की गई। सरकारी जमीन पर बने इमामबाड़े और मजार को प्रशासन की ओर से शुक्रवार को ज़मीदोज़ कर दिया गया। तहसील संभल के अंतर्गत के ग्राम मुकबर्रपुर में सरकारी बंजर भूमि पर कई वर्ष पहले इमामबाड़ा और हजरत शाह मियां नीम मजार बना ली गई थी। सरकारी जमीन पर बने इमामबाड़ा और मजार को हटाने के लिए नोटिस भी जारी की गई, इसके बाद भी इमामबाड़ा और मजार को नहीं हटाया गया।

शुक्रवार को प्रशासन द्वारा बुलडोजर और पोकलेन मशीन से इमामबाड़ा और मजार को तुड़वाया दिया गया। तहसीलदार धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि इस बंजर भूमि पर इमामबाड़ा और मजार बनाकर कब्जा कर लिया गया था, जिसे कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि अब तक दो एकड़ से ज्यादा सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई जा चुकी है। जमीनों पर कब्जा करने का प्रवृति विकसित हो रही है, उसी प्रवृति को तोड़ने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल एवं राजस्व कर्मी तैनात है

  • Related Posts

    रायपुर : करघे से कमाई तक: धमतरी के ग्राम नारी की बुनकर महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत

    रायपुर : करघे से कमाई तक: धमतरी के ग्राम नारी की बुनकर महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत शासकीय सहयोग से बढ़ा उत्पादन, आय और आत्मविश्वास संबलपुरी साड़ियों की…

    Read more

    अतिवृष्टि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सख्त, राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश : प्रभावित परिवारों तक बिना विलंब राहत सामग्री एवं आवश्यक सहायता पहुँचाने…

    Read more

    ताजा खबरें

    ऑस्ट्रेलिया पहुंचा भारत का राफेल बेड़ा, पिच ब्लैक अभ्यास में दिखेगी ताकत

    • By admin
    • July 18, 2026
    • 1 views
    ऑस्ट्रेलिया पहुंचा भारत का राफेल बेड़ा, पिच ब्लैक अभ्यास में दिखेगी ताकत

    15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं

    • By admin
    • July 18, 2026
    • 0 views
    15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं

    मॉनसून की वापसी से उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट

    • By admin
    • July 18, 2026
    • 2 views
    मॉनसून की वापसी से उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट

    आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले, वैरिएंट जांच के लिए सैंपल भेजे

    • By admin
    • July 18, 2026
    • 1 views
    आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले, वैरिएंट जांच के लिए सैंपल भेजे

    वोटर लिस्ट से नाम हटने पर नागरिकता खत्म नहीं होगी: सुप्रीम कोर्ट

    • By admin
    • July 18, 2026
    • 1 views
    वोटर लिस्ट से नाम हटने पर नागरिकता खत्म नहीं होगी: सुप्रीम कोर्ट

    गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध गिरफ्तार

    • By admin
    • July 18, 2026
    • 1 views
    गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े 5 संदिग्ध गिरफ्तार