सावन 2026 में पड़ेंगे 4 सोमवार, जानें पूरी तारीख और महत्व

भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना हिंदू धर्म में बेहद पवित्र और फलदायी माना जाता है. इस पूरे समय में भक्त भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं, मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं और सोमवार का व्रत रखते हैं. हर साल सावन शुरू होने से पहले लोगों के मन में एक सवाल जरूर उठता है कि इस बार सावन में कितने सोमवार पड़ेंगे 4 या 5? तो आइए जानते हैं.

कब से शुरू होगा सावन 2026?
पंचांग के अनुसार, साल 2026 में सावन का महीना 30 जुलाई, गुरुवार से आरंभ होगा और 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा. इस दौरान शिव भक्त पूरे श्रद्धा भाव से पूजा, रुद्राभिषेक और व्रत करते हैं.

इस साल उत्तर भारत के अनुसार सावन में कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं.
पहला सोमवार: 3 अगस्त 2026
दूसरा सोमवार: 10 अगस्त 2026
तीसरा सोमवार: 17 अगस्त 2026
चौथा सोमवार: 24 अगस्त 2026

हर साल क्यों होता है असमंजस की स्थिति?
सावन की तिथियों को लेकर हर साल अलग-अलग जानकारी सामने आती है क्योंकि भारत में दो तरह के पंचांग प्रचलित हैं. उत्तर भारत में पूर्णिमांत पंचांग का पालन किया जाता है, जबकि दक्षिण और पश्चिम भारत के कई क्षेत्रों में अमांत पंचांग मान्य है. इसी वजह से सावन की शुरुआत और समाप्ति में अंतर आ जाता है, और सोमवार की संख्या भी बदल सकती है.

सावन सोमवार का धार्मिक महत्व
मान्यता है कि सावन के सोमवार को व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करने से जीवन की इच्छाएं पूरी होती हैं. इस दिन शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और भांग अर्पित की जाती है. कहा जाता है कि सच्चे मन से की गई पूजा से भोलेनाथ जल्दी प्रसन्न होते हैं. अविवाहित लोग अच्छे जीवनसाथी की कामना से व्रत रखते हैं, वहीं विवाहित लोग सुख-शांति और समृद्धि के लिए यह व्रत करते हैं.

  • Related Posts

    रूसी तेल खरीद पर भारत पर बढ़ सकता है अमेरिकी टैरिफ का खतरा

    नई दिल्ली रूसी कच्चे तेल की खरीदारी करने वाले भारत समेत पांच देशों की मुश्किलें जल्द बढ़ सकती हैं। अमेरिका में एक नया बिल लाया जा रहा है, जिसमें भारत…

    Read more

    अलीगढ़ में रोहिंग्या नेटवर्क पर नजर, मीट इंडस्ट्री और तस्करी कनेक्शन की जांच तेज

    अलीगढ़ यूपी के अलीगढ़ में मीट एक्सपोर्ट इंडस्ट्री में 2009-10 के आसपास आए उछाल के बाद अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या परिवारों के आने का सिलसिला शुरू हुआ था।…

    Read more

    ताजा खबरें

    आज बन रहा दुर्लभ योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

    • By admin
    • July 17, 2026
    • 0 views
    आज बन रहा दुर्लभ योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

    17 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

    • By admin
    • July 17, 2026
    • 1 views
    17 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

    UNSC अस्थायी सदस्यता पर भारत की दावेदारी, चीन ने पहली बार दी प्रतिक्रिया

    • By admin
    • July 17, 2026
    • 0 views
    UNSC अस्थायी सदस्यता पर भारत की दावेदारी, चीन ने पहली बार दी प्रतिक्रिया

    सरकार बनने के 2 महीने में थलपति विजय पर बढ़ा विवाद, आखिर क्या है पूरा मामला?

    • By admin
    • July 17, 2026
    • 0 views
    सरकार बनने के 2 महीने में थलपति विजय पर बढ़ा विवाद, आखिर क्या है पूरा मामला?

    पेट्रोल को भूल जाइए! भारत में गोबर से बन रहा सस्ता वाहन ईंधन, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

    • By admin
    • July 17, 2026
    • 1 views
    पेट्रोल को भूल जाइए! भारत में गोबर से बन रहा सस्ता वाहन ईंधन, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

    8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों को बड़ी राहत, बेसिक सैलरी के साथ HRA में भी हो सकती है भारी बढ़ोतरी

    • By admin
    • July 17, 2026
    • 0 views
    8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों को बड़ी राहत, बेसिक सैलरी के साथ HRA में भी हो सकती है भारी बढ़ोतरी